सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी
रामा ब्लॉक में भी कांग्रेस ने जनपद में अपना परचम लहराया। हत्यादेहली का जनपद अध्यक्ष रूपा रमेश मेड़ा निर्वाचन होने के बाद जनपद रामा उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। जनपद रामा के अध्यक्ष कांग्रेस की रूपा मेड़ा बनी तो वहीं ठीक इसके पश्चात रामा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें संतोष रमेश डामोर खरडू बड़ी का एकमात्र आवेदन प्राप्त हुआ। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध जनपद रामा का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। रामा में पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

 
						 
			