सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में ग्राम पंचायत में 26 जुलाई को शासन के निर्देश अनुसार पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार मेघवाल द्वारा उपसरपंच के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई। ग्राम पंचायत में कुल 20 सदस्य में से उप सरपंच पद के लिए चुनाव कराए गए। इस दौरान उप सरपंच दीतु बाई पति बाबू डामोर ने निर्विरोध जीत हासिल की। पीठासीन अधिकारी और ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर, सचिव प्रकाश सोलंकी, पटवारी रेखा बिलवाल, रोजगार सहायक भंवरसिंह भूरिया, श्यामलाल पंचाल द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। ग्राम पंचायत के सदस्य के सहमति से निर्विरोध उप सरपंच चुने गए। नवनिर्वाचित उपसरपंच दीतु बाई डामोर का फूलमाला पहनाकर सदस्य एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। दीतुबाई ने भी सभी का आभार माना। Post navigation बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू की क्लास को पुनः आरंभ किया संतोष डामोर निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बनी