बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी जिला मुख्यालय से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर धांधलपुरा, श्यामपुरा आदि के श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा रामदेव के लिए करीब 30 लोगों का जत्था रवाना हुआ। यह जत्था करीब 800 किलो मीटर दूर बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल रवाना ुआ। वे करीब 20 दिनों में यात्रा पूरी करेंगे। बाबा रामदेव पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का ग्राम खरडू बड़ी में ग्रामीणों द्वारा उनको प्रसाद के रूप में केले देकर सकुशल जाने की कामना की। इस दौरान रामा जनपद उपाध्यक्ष संतोष रमेश डामोर, सरपंच रमेश भुरजी डामोर, उपसरपंच पति बाबू डामोर, पिंटू डावर, शंकर सिंह राठौर एवं ग्रामीणों द्वारा इनका स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया गया। Post navigation संतोष डामोर निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष बनी बीएसडब्ल्यू प्रथम व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को दी कोर्स की जानकारी