बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले रामा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के स्कूल परिसर में भी सुबह से ही पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाताओं की लम्बी कतार लगी हुई है। जिसमे काफी संख्या में महिलाओं ओर पुरुषों की लाइन है। खरडू बड़ी पंचायत में कुल 3377 मतदान होना है जिसके लिए स्कूल परिसर में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमे कुल 2799 मतदान होने है इसी के साथ ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में आने वाला गांव लिमखोदरा में 1 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमे 578 के करीब मतदान होना है। खरडू बड़ी के स्कूल परिसर में बनाये गए मतदान केंद्र 98 में वार्ड क्रमांक 1से 3 में महिला 339 पुरूष 321 कुल 660, मतदान केंद्र 99 में वार्ड नं 4 से 6 में महिला 249 पुरूष 267 कुल 516,मतदान केंद्र 100 में वार्ड नं 7 से 9 में महिला 275 पुरूष 243 कुल 518,मतदान केंद्र 101 में वार्ड नं 10 से 12 में महिला 283 पुरूष 253 कुल 536,मतदान केंद्र 102 में वार्ड नं 13 से 17 में महिला 296 पुरूष 273 कुल 569 होने है। जिसके लिए मतदाताओं को अपना मतदान करना है। Post navigation 6.50 लाख की लागत से बने आंगनवाड़ी भवन में एक साल बाद ही होने लगी टूट फूट माता-पिता वोट डालने गए थे, बेटा कुएं में गिर गया, मौत