बरझर। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर के निर्देशानुसार 18 जून को यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना आजाद नगर की बरझर पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई द्वारा बरझर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपस्थित बालक बालिकाओं को यातायात नियमों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें नियमों के प्रति सजग रहने व अपने परिजनों को यातायात नियमों का पालन कराने के संबंध में समझाइश दी गई। यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया। मंडलोई ने छात्र छात्राओं को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया व दुर्घटना से बचने के उपाय बताए। इस दौरान आरक्षक दिनेश मुवेल, सीआरपीएफ युगल किशोर, शिक्षक राम सिंह राठौड़, सलीम खान, केशव सिंह सोलंकी, जवसिह व बड़ी संख्या में छात्र छात्राए मौजूद रहे। Post navigation मतदाता जागरूकता अभियान : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, केंद्रों पर लगी महिला पुरुषों की कथा