नानपुर से जितेंद्र वाणी हिंदू युवा जनजाति संगठन व हिंद रक्षक समिति के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रथम भगोरिया कट्ठीवाड़ा में भगवा मय ढोल मांदल के साथ गेर निकाली। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता थिरकते हुए दिखाई दिए। दिलीप चौहान व रोशन पचाया ने सभी भाई बहनों को भगोरिया हाट व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। जिसमें शामिल हुए हिन्दु युवा जनजाति सगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान प्रदेश महामंत्री प्रदीप तो, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई, जिलाध्यक्ष रोशन पचाया, जयराज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष वीरसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश पटेल, दक्षेस तपन, बन्ना विक्रम लाल सिंह भाई व आस -पास के आदिवासी भाई बहन व समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए। Post navigation जितेंद्र देवडा केश शिल्पी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व सुरेश शारडा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने जिले के दूसरे युवा को यूट्यूब से मिला सिल्वर प्ले बटन