मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के तहत चोगडी़ फलिया में एक आदिवासी परिवार में तेरहवीं (नुक्ता) के आयोजन में आपसी वाद विवाद तथा पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में एक युवक की पत्थर मार कर हत्या करने का समाचार है। आरोपी हत्या के बाद से फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल ने बताया कि आम्बुआ की चोगड़ी फलिया में 07-03-2022 को एक आदिवासी परिवार में नुक्ता (मृत्यु भोज) का आयोजन हो रहा था जहा पर अरविंद उर्फ कालू पिता सरदार मंडलोई(भिलाला) भी गया हुआ था वही पर कार्यक्रम के दौरान रात लगभग 10 बजे अरविंद की किसी बात पर अनिल पिता कालिया चौहान से पुरानी किसी रंजिश के कारण तू तू मैं मैं हो गई जिसमे आवेश में आकर अनिल ने पत्थर मार दिया जिसकी चोट के कारण अरविन्द उर्फ कालू (23) वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाकर घटनास्थल एव शव का पंचनामा बनाया जाकर शव को आलीराजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर शव परीक्षण (पी. एम) हेतु भेजा तथा उसके उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजन को सौंपा गया। आरोपी अनिल पिता कालिया चौहान के खिलाफ परिजनों की सूचना पर धारा 302 के तहत प्रकरण कायम किया गया घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी संघन खोजबीन की जा रही है तथा अति शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की संभावना है घटना से चोगड़ी फलिया तथा परिवार में हड़कंप मचा है। Post navigation भगौरिया पर लगने वाले झूला चकरियो, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गुम हुई नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर बरामद किया