झाबुआ। राज्य में किसानों के हितार्थ शासन द्वारा राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का उद्देश्य कृषकों की फसलों में अन्यान्य कारणो से होने वाले नुकसान की जोखिम को कम करना है। प्रदेष में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना अंतर्गत अऋणी किसानों द्वारा अपनी फसल बीमा बहुत कम मात्रा में कराया जाता है। राज्य सरकार द्वारा अऋणी कृषकों को राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना से जोडने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है। रबी 2015-16 मोसम हेतु शासन द्वारा अधिसूचित फसलों एवं अधिसूचित क्षेत्रों की अधिसूचना पूर्व में ही जारी हो चुकी है। जिले के वे किसान, जिन्होने बैंको से रबी फसल ऋण नही लिया हो अथवा जो बैंक के सदस्य नही है या डीफाल्टर है, ऐसे कृषक अऋणी फसल बीमा योजनान्तर्गत अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। इच्छुक कृषक अपनी निकटवर्ती राष्ट्रीयकृृत अथवा सहकारी क्षेत्र की किसी भी बैंक शाखाओं से सम्पर्क कर अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। अऋणी किसानों को फसल बीमा करवाने हेतु आवष्यक मार्गदर्षन तथा राजस्व अभिलेख एवं बोनी प्रमाण पत्र के लिये कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओ को भी निर्दोष किसान बहुत ही कम राशि से अपनी रबी फसलों का बीमा करवाकर जोखिम को कम कर सकते है। भविष्य में प्राकृतिक अथवा अन्य कारणों से मानक स्तर से कम पैदावार होने की स्थिति में उन्हे फसल बीमा कम्पनी द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा। अऋणी किसानो के लिए प्रीमियम जमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है। अधिक जानकारी ओर मार्गदर्शन के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के अन्य शासकीय सेवको से सम्पर्क कर सकते है।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post