झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी में रहने वाले ईश्वरलाल पंचाल की मां बंसतीबाई मथुरालाल पंचाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बसंतीबाई का सापन नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। नहीं है श्मशान घाट चूंकि शनिवार को क्षेत्र में मूसलधार बारिश हो रही है और खरडूबड़ी में श्मशान घाट नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। क्योंकि चिता में बारिश की वजह से लकडिय़ां नहीं जली और इस दौरान कही बार लोगों को केरोसिन डालना पड़ा जिसके मद्देनजर खरडूबड़ी के ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि सापन नदी तट पर श्मशान घाट बना दिया जाए जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके। Post navigation रामदेवरा यात्रा के लिए बाइक सवार हुए रवाना रहवासी क्षेत्र में चार माह से बंद है स्ट्रीट लाइट, विद्युत मंडल की लापरवाही से ग्रामीण परेशान