हरीश राठौड़, पेटलावद रमजान माह में मुस्लिम धर्मावंलबियों का इबादत का दौर जारी है। इबादत में मुस्लिम समाज सुबह जल्द उठ अल्लाह की हमदो सना में जुट जाते हैं। रमजान के रोजे ाका दौर चल रहा है और रोजे महिला-पुरुष, बूढ़े और बच्चे भी रख रहे हैं। इबादत के दौर में 9 वर्षीय बालक मोबीन काजी पिता शफीउद्दीन काजी ने आज रोजा रखा इस दौरान समाजजनों ने बालक इनाम, रुपयों देकर प्रोत्साहित किया। मोबीन ने सुबह 4 बजे उठकर रोजा रखा और मंगलवार शाम 7 बजकर 23 मिनट पर रोजा खोला और अपने लिए तथा देश में अमन-शांति के लिए दुआओं की। Post navigation नवीन बैरागी भाजयुमो के नगर मंत्री मनोनीत संबल योजना में क्षेत्र के 850 हितग्राहियों को एक करोड़ का लाभ किए वितरित