रितेश गुप्ता@थांदला महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न शिवालयों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। नगर के महादेव मंदिर, श्री गणेश मंदिर, श्री तेजाजी मंदिर, श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर, अष्ट हनुमान मंदिर बावड़ी, सहित सभी शिवालयों में आकर्षक सज्जा एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नगर के सरदार पटेल मार्ग पर शिवभक्त नितिन मुरलीधर नागर द्वारा भी प्रसादी का आयोजन घर शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। नगर से 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम शिवगढ़ में भी अवसर पर प्रति वर्ष लगने वाला परंपरागत मेला भी लगेगा यहां पर भक्तजन पहुंचकर दर्शन लाभ लेंगे। Post navigation संतों की नगरी में भव्य जैन अत्तरी दीक्षा 22 फरवरी को 3 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार लिखित में मांगे माने जाने के बाद हुई समाप्त