रितेश गुप्ता, थान्दला नगर को मिनी काशी के नाम से जाने संतो की नगरी को एक और सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । नगर के 50 वर्षीय बर्तन व्यवसाई धर्मेंद्र पन्नालाल मिंडा 22 फरवरी को सांसारिक जीवन त्याग कर सिद्धक्षेत्र तारंगा ईडर गुजरात में दिगंबर मुनि दीक्षा ग्रहण करेंगे। दिगंबर समाज के अध्यक्ष अरुण कोठारी ने बताया कि धर्मेंद्र मिंडा की मुनि दीक्षा ईडर गुजरात में 108 मुनि अमित सागरजी के सानिध्य में संपन्न होगी। इस अवसर पर गुरुवार देर शाम नगर के सभी समाज जनों द्वारा धर्मेंद्र का बिनोला निकाला गया , जो नगर से प्रमुख मार्गो पर होता हुआ स्थानीय त्यागी भवन पहुंचकर एक धर्मसभा में परिवर्तित हुआ जहां समाज के सभी वक्ताओं ने जैन अत्तरी दीक्षा धारण कर रहे धर्मेन्द्र मिंडा की समाज जनो ने कार्य की प्रशंसा की व उनके सुखद मुनि जीवन की कामना की। Post navigation तीसरे दिन भी जारी है कर्मचारियों की हड़ताल नही बनी समझाइश से भी बात महाशिवरात्रि पर नगर के विभिन्न शिवालयों में सजे दरबार