रितेश गुप्ता@थांदला अपनी मांगों को लेकर 3 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों को उनकी मांग लिखित में पूर्ति करने का वादा करते हुए सीएमओ अशोक चौहान नगर परिषद अध्यक्ष मंडी डामोर उपाध्यक्ष मनीष बघेल व पार्षदों की उपस्थिति में धरना समाप्त किया गया। सीएमओ ने लिखित में सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया है कि 7 दिन में उन्हें सफाई उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे व अन्य मांगों की पूर्ति भी शीघ्र करवाई जाएगी जिसके पश्चात सफाई कर्मियों द्वारा अपना धरना समाप्त किया गया वह आगे उनकी मांगों को समय पर पूर्ति न किए जाने पर पुनः बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। Post navigation महाशिवरात्रि पर नगर के विभिन्न शिवालयों में सजे दरबार नीलकंठेश्वर महादेव पर हुआ भगवान का आकर्षित श्रृंगार