अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर यूथ स्पोर्ट्स क्लब सोंडवा के तत्वावधान में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में 32 क्रिकेट टीमें भाग ले रही है जिसका प्रथम पुरस्कार 50 हजार व द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपए रखा गया है। अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर आदि भी रखे गए है जिसकी मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा मौजूद थी। एएसपी का समिति सदस्यों व गणमान्य नागरिकों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने क्रिकेट पिच पर बॉल खेलकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर सभी उपस्थित खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर एएसपी ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए ताकि खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। आज छोटी खरगोन व कराली गुजरात की टीमों के मध्य होगा पहला मुकाबला। इस मौके पर सोंडवा सीईओ मनीष भंवर, टीआई नाथुसिंह रंधा, बीएमओ केवल एस जमरा, सोंडवा सरपंच शिव ठाकुर, भाजपा जिला महिला कार्यकारिणी सदस्य बीना डावर, लोकेन्द्र गेहलोद, सुजित कुशवाह, सुनीता कुशवाह, रवि डावर, मंडल संयोजक मनीष बंदोड, लक्ष्मण पराड, जुवान, आनन्द, दीपक, कुरैश वली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *