अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोटॅ गुरुवार रात्रि मे निकला जयस का जुलुस जय आदिवासी सांस्कृतिक एकता का राष्ट्रीय महासम्मेलन गुजरात के राजपिपलिया मे नन्दू राजा की नगरी में 13=14=15 जनवरी को आयोजित हो रहा है जिसको लेकर जयस के कार्यकर्ताओ ने ग्राम बरझर मे रात्री मे वाहन रेली निकाली डीजे की धुन पर जयस कार्यकर्ता नाचते गाते जुलूस के रूप में गाव से होते हुवे बस स्टेसन पहुचे जहा पर जयस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया रतलाम से आए डाँक्टर करणसिह डामोर ने एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान का नारा देकर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया मेरे नो जवान साथियों ऐसे ही जागते रहो क्यो कि आदिवासी सोता नही है वो जागते हैं। देश का भविष्य है आदिवासी, आज हमारे देश में आदिवासीयो का अस्तित्व खत्म हो रहा है, हमारी संस्कृति खत्म होने वाली है, संवेधानिक अधिकार खत्म होने वाले है।इसलिए हम आपको जगाने आये हैं। अपने भाषण में डामोर ने युवा कार्यकर्ताओ मे जोश भरदिया राज पिपलिया मे होने वाले जयस के राष्ट्रीय महासम्मेलन में आने का आग्रह किया बडी संख्या में जयस कार्यकर्ता मोजुद रहै। Post navigation 75 हजार रुपए इनामी राशि के क्रिकेट टूर्नामेंट एएसपी ने किया शुभारंभ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जुटे छात्र-छात्राएं व शहरवासी