भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 8 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के महंत मुकेशदास महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद पूरणमल जैन व राजेश रिंकू जैन ने बताया कि इस बार विशेष रूप से महाप्रसादी में भोजन के साथ फलियारी की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। साथ ही दोपहर 12 बजे मंदिर में महाआरती होगी स उसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। समाजसेवी सुरेशचंद जैन एवं मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने नगर व क्षेत्र के धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में आकर आयोजन को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है। ) Post navigation थाने पर शांति समिति की बैठक मे नवागत टी आई व नायब तहसीलदार ने नागरिकों से की शांति बनाये रखने की अपील विधायक मुकेश पटेल ने माध्यमिक विद्यालय सोलिया के नवीन शाला भवन का किया उदघाटन