रितेश गुप्ता, थांदला क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर थांदला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थांदला पहुंचे, जहां से वे गुजरात के मोरबी में दीवार गिरने से मृत हुए मजदूर मजदूरों के परिवार से मिलने हेतु उनके निवास स्थान ग्राम टीमरवानी एवं बेड़ावा पहुंचे हादसे में मृत मजदूरों के परिवारों के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की व सभी मजदूर परिवारो को ₹10000 सांसद निधि से सहायता राशि भी प्रदान करें व उन्हे आश्वासन दिलाया कि वे प्रधानमंत्री सहायता कोष से भी उन्हें सहायता दिलवा एंगे । यहां से सांसद गुमान सिंह डामोर ग्राम मानपुर पहुंचे जहां पर बारिश में टूटे हुए पुल का जायजा लिया पुल पहुंचने का मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए सुगम ना होता देख सांसद गुमान सिंह डामोर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल पर ही उनके समक्ष पहुंचे जहां से तकरीबन 1 किलोमीटर पैदल चलकर पुल तक भी पहुंचे व जायजा लिया ।क्षेत्रीय जनों को आश्वासन दिलाया कि वह इस पुल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने हेतु प्रयास करेंगे ।इस दौरान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा , पूर्व विधायक कल सिंह भाभर , जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी , विधानसभा प्रभारी श्यामा ताहेड , पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा ,नगर परिषद एवं ग्रामीण मंडल,अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, नगर महामंत्री सुरेश राठौड़ , ग्रामीण महामंत्री राजेश वसुनिया, सरपंच बालू खड़िया, पूर्व मंडी अध्यक्ष मत्रु डामोर, राकेश सोनी, अमित शाहजी, शांतिलाल सोलंकी, जितेंद्र मेहता , आदि सरपंच एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे । ) Post navigation स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालक उत्कृष्ट के विद्यार्थियों ने पाया अव्वल स्थान 73वें स्वत्रंता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं…..विनीत नगर परिषद थांदला