राहुल राठोर –जामली सांसद कांतिलाल भूरिया और विधायक वालसिंह मेड़ा द्वारा पेटलावद नगर को पेयजल हेतु अतिरिक्त पानी देने वाले माही के गेट को रविवार को विधिविधान पूर्वक खोलते हुए योजना का शुभारंभ किया। इस मोके पर उन्होंने रायपुरिया क्षेत्र में जाने वाले गेट को भी खोला तथा जामली में पानी देने वाले गेट को भी खोला। नगर में पेयजल हेतु माही के पानी की सुविधा प्रदान करने की खबर लगने के बाद राजनीतिक पार्टीयों में श्रेय लेने की होड़ लगने लगी। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस पार्टी के सांसद कांतिलाल भूरिया ने रूपापाड़ा में बने जंक्शन पर पहुंच कर पेटलावद में पेयजल हेतु प्रदाय किए जाने वाले पानी का गेट और रायपुरिया को सिंचाई के लिए देेने वाले पानी के गेट को खोल कर विधिवत योजना का शुभारंभ किया. इस मोके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रीत हो गई। माही परियोजना के अधिकारियों के साथ मिलकर सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक वालसिंह मेड़ा,जिला पंचायत अध्य्क्ष शांति डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठोर,जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत के साथ रूपापाड़ा में पहुंच कर सांसद द्वारा विधिवत पूजन अर्चना कर गेट खोले गए. पूजा अर्चना पं. राजेंद्र त्रिवेदी द्वारा संपन्न करवाई गई। माही का पानी पेटलावद को मिलना बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय कांग्रेस ने लेने के लिए आज विधिवत एक बड़ा आयोजन कर गेट स्थल पर सैकड़ों लोगों को एकत्रीत कर एक सभा का आयोजन करते हुए गेट ख¨लने की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस मोके पर सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि माही नहर का निर्माण कांग्रेस सरकार ने ही किया है। कांग्रेस के बिना माही का पानी पेटलावद क्षेत्र में नहीं आ सकता था। बिच में 15 साल तक बीजेपी की सरकार ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस सरकार ने नहरे लाने का काम किया है। अब हमने सत्ता में आते ही कार्य की गती तेज करवा दी। नोट बंदी के कारण गरीब लोग परेशान हुए। नोट बंदी में 500 और 1000 के नोट कागज बन गए। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बंद किया है. विवाह में 51 हजार रूपए देने का वादा कांग्रेस ने पूर्ण किया. प्रधानमंत्री आवास में 1.20 लाख रूपए में मकान नहीं बनता है. हमने राहुल गांधी से कह कर मकान के 2.50 लाख रूपए करवाए। इस मोके पर प्रदेश सचिव प्रभु राठौड़, ब्लाॅक कांग्रेस अध्य्क्ष नरेंद्र पाल सिंह सलुनिया, ब्लाॅक कांग्रेस सारंगी अध्य्क्ष अग्निनारायण सिंह बोड़ायता,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह डाबडी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मुथा,प्रकाश रांका, पूर्व जनपद अध्य्क्ष हिरालाल डाबी,प्रदीप सिंह तारखेड़ी,महेंद्र सिंह राठौर, मन्नालाल हामड़, जीवन ठाकुर, जितेंद्र मुणिया,चंदु राठौड़, लाबु चारण,अशोक त्रिवेदी,रायपुरिया सरंपच सुखराम मेड़ा,आशीष मुथा, कैलाश चोधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अग्निनारायण सिंह बोड़ायता ने किया। इस मोके पर ईई पीसी सांकला, एसडीओ जेएस सोनी और उपयंत्री एचएम सोनी ने स्वागत किया। नगर परिषद पाइप लाइन बिछाए। इस मोके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद को जहां गेट स्थल है वहां से अजब ब¨राली में बने संपवेल तक एक पाइप लाइन बिछाना चाहिए अन्यथा उनके दिया जा रहा पानी का बहुत ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि ज¨ गेट बनाया गया है वहां से संपवेल की दूरी लगभग 1 किमी से अधिक है। रास्ते में कई लोगों के द्वारा सिंचाई हेतु भी पानी लिया जा सकता है। जिसके कारण पूरा लाभ पेटलावद को नहीं मिल पाएगा। इसके लिए इस य¨जना का पूरा लाभ लेना है तो नगर परिषद पेटलावद को गेट स्थल से संपवेल तक पाइप लाइन डाल कर पानी ले जाना चाहिए। भाजपा का कहना हमने चालू की योजना। गोरतलब है कि नगर को 20 वर्ष से माही के पानी का इंतजार था। इस इंतजार की घटिया उस समय समाए¢त हुई जब माही परियोजना के अधिकारियों ने टेस्टींग की प्रक्रिया करते हुए अजब बोराली तालाब के लिए बने गेट तक पानी छोड़ा। जिसके बाद यह स्पष्ट हो चुका था। कि अब पेटलावद में पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। जिस पर मिडिया ने इस समाचार को बड़े जोर शोर से उठाया। इसके चलते राजनीतिक हलकों में श्रेय लेने की होड़ लगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट का कहना है कि इस य¨जना को मंजुरी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने दी थी. जिसके हमारे पास पत्र भी है। उनकी द्वारा ही माही परियोजना से नहर के मध्यम से गेट लगा कर पानी पेटलावद पेयजल हेतु सुरक्षीत किया गया था। साधिकार समिति की 35 वी बैठक दिनांक 4 जनवरी 2017 को निर्णय लिया गया था। कि अजब बोराली बांध से पेटलावद को पेयजल के लिए 0.51 मी घन मीटर पानी वर्ष 2018 से दिया जाएगा। जिसमें से 0.35 मी घन मीटर पानी तो अजब बोराली में है। शेष रहा 0.16 मी घन मीटर पानी माही परियोजना की नहर के मा/यम से अजब बोराली बांध में दिया जाएगा। जिसके बाद पेटलावद नगर अजब ब¨राली बांध से प्रतिवर्ष 0.51 मी घन मीटर पानी ले सकेगा। इसलिए भाजपा इस कार्य का श्रेय लेना चाहती है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि हमारे द्वारा योजना में तेजी लाकर जल्द से जल्द कार्य करवा कर, अधिकारियों पर दबाव बना कर योजना को प्रारंभ किया गया है। ) Post navigation 20 लाख लागत से राजपूत समाज का मांगलिक भवन का किया भूमिपूजन सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शिक्षक फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस