भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
पिटोल के के मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल पिटोल में पदस्थ शिक्षक संजय बिहारी दास तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोरा गोरा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश ने स्कूल के पंखे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पारा में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में पदस्थ उसके साथी शिक्षक शिवप्रताप सिंह संजय के माता-पिता द्वारा फोन लगाकर कहा गया था कि संजय की हमारे से फोन पर कुछ कहासुनी हो गई है और वह कुछ मानसिक तनाव में है तुम जाकर देखो। शिव प्रताप सिंह एवं उसका एक अन्य साथी पिटोल की सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में आकर दरवाजा खोल कर देखा तो संजय फांसी पर लटका हुआ था। तब शिव प्रताप ने तत्काल पुलिस चौकी पिटोल पर सूचना दी। चौकी प्रभारी भीम सिंह सिसौदिया एवं प्रधान आरक्षक मुकेश मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और लाश को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया। चौकी प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। सूत्रों की मानें तो आसपास के युवाओं ने दबी जबान में बताया कि वह कल काफी मानसिक तनाव में था और वह कह रहा था कि मैं मर जाऊंगा मेरे परिवार वाले मुझसे परेशान है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *