भूपेंद्र सिंह नायक @पिटोल झाबुआ पुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार झाबुआ जिले में अपराध का ग्राफ कम करने एवं वर्षों से आदतन फरार आरोपियों को पकड़ने की मुहिम के तहत आज पिटोल चौकी प्रभारी रमेश कोहली एवं आरक्षक अंतिम द्वारा घेराबंदी का छह साल से फरार आरोपी धन्ना पिता कालू सिंह भूरिया भील निवासी गवसर को पिटोल से राणापुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी पर अपराध की धारा 366 /376 बलात्कार के जुर्म लगे हुए थे । आरोपी ने कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । परंतु आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। Post navigation खाद्य विभाग के अधिकारियों ने किराना एवं होटल व्यवसायियों के जांच के सैंपल लिए छह वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा