Salman Shaikh@ Petlawad प्रतिवर्षानुसार निकाली जाने वाली कावड़ यात्रा इस बार आगामी 6 अगस्त को सुबह 8 बजे बोल-बम कावड़ यात्रा संघ अनंतखेड़ी के तत्वावधान में अनंतखेड़ी से गंगाजल भरकर निकलेगी और उज्जैन के राजा महांकालेश्वर पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करेगी। यात्रा संचालक पंडित नरेंद्र नंदन दवे, व्यवस्थापक विठ्ठल भाई धानुक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा विगत 20 वर्षो से निकाली जा रही है। इस बार यात्रा का 21वां वर्ष है। यात्रा 10 अगस्त को उज्जैन पहुंचेगी। जहां पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करा जाएगा। सभी कावड़ यात्रियो के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहगी। पांच पड़ाव पार कर पहुंचेगी उज्जैन: – 6 अगस्त को अनंतखेड़ी से निकलकर कावड़ यात्रा का पहला पड़ाव खाखरोडा स्थित माही मंदिर पर होगा। – यात्रा का दूसरा पड़ाव 7 अगस्त को बदनावर स्थित श्री पाटीदार धर्मशाला खेड़ा में होगा। जहां धार्मिक अनुष्ठान होंगे। – तीसरे पड़ाव में 8 अगस्त को यात्रा मोलाना पाटीदार धर्मशाला पहुंचेगी। – यात्रा का चौथा पड़ाव 9 अगस्त को ग्राम नलवा में होगा। – 10 अगस्त को यात्रा उज्जैन आईमाता मंदिर पहुंचेगी। जहां यात्रा का पांचवा और अंतिम पड़ाव हेागा। – 10 को ही कावड़ यात्री उज्जैन महांकोलश्वर पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करेंगे। Post navigation झाबुआ Live विशेष: निलकंठेश्वर मित्र मंडल करेगा प्रति सोमवार भजन संध्या का आयोजन इसे कहते है कछुआ गति; करीब 2 किमी सडक़ बनने में लग गए 2 साल; न तो सडक़ बनी और न ही पुरा हुआ कार्य..