मतदान केंद्र क्रं 49 प्रावि रूपगढ परवलिय कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ आशीष सक्सेना व रिटर्निग आॅफिसर अनिल भाना के निर्देशन मे विधानसभा निर्वाचन 2018 मे 28 नवम्बर को होने वाले मतदान मे सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी करवाने व जन जागृति हेतु संकुल केन्द्र उमावि परवलिया रूपग्रह मतदान केंद्र क्रं 49 प्रावि रूपगढ परवलिया अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर दीप प्रज्वलित किये व रांगोली बनाई गई। प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता जागरूकता के इस अभिनव आयोजन मे संस्था प्रमुख,बीएलओ,पंचायत सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, व ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। Post navigation त्योहारिया हाट में भीड़ उमड़ी, ग्राहकी कमजोर होने से व्यापारी मायूस प्रेमी कंडेक्टर ने की बेवफाई तो जंगल जाकर युवती ने किया सुसाइड ; क्या युवती का रुमाल देगा गवाही ?