इस रुमाल मे लिखी है अपनी मोत की गवाही

फिरोज खान ( बबलु ) @ ब्यूरो चीफ

इस रुमाल मे लिखी है अपनी मोत की गवाही

अपने कंडेक्टर प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर अलीराजपुर कालेज मे सेंकड ईयर की एक छात्रा ने जंगल जाकर सुसाइड कर लिया है लेकिन जान देने के पहले वह ऐसे कुछ सबूत छोड़ गयी है जो उसके कथित प्रेमी को जेल के सींखचो के पीछे पहुंचा देंगे .. फिलहाल पुलिस ने मग॔ कायम कर शव का पोस्टमाट॔म करवाया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन डाक्टरों ने मोखिक रुप से जो बयान पुलिस अधिकारियों को दिया है उसके अनुसार युवती ने पहले हैंगिग की कोशिश की है ओर फिर शायद कीटनाशक पीकर जान दी है । पुलिस के अनुसार मृतक युवती सोंडवा थाने के सकरजा गांव की रहने वाली थी ।

घटनास्थल पर रोंगटे खडे करने वाली तस्वीरें
==========================
अलीराजपुर के एसपी विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि कल 06 नवंबर को सोंडवा थाने के घेंघा गांव के पास जंगल मे गहरी खाई के बीच एक युवती का शव बरामद हुआ था जिसके शरीर के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से को जानवर खा गये थे जिनमे एक पूरा पैर ओर पेट का हिस्सा भी शामिल है । शव के पास एक रुमाल पडा हुआ था जिसमे सुसाइड करने की वजह मृतक युवती ने शायद लिखी थी जिसमे संगम बस के कंडक्टर हसन भिलाला को अपनी मोत का जिम्मेदार मृतका ने बताया था .. मोके पर ही युवती का बैग ओर चप्पल भी पडे हुऐ थे ..तथा मोबाइल के ड्राफ्ट मे एक मेसेज मिला जिसमे कंडक्टर हसन पर उसे प्रेम मे बरगलाकर प्रेग्नेंट करने ओर फिर धोखा देने का आरोप है ओर उसे अपनी जान देकर सबक सिखाने की बात कही गयी है यही बात रुमाल मे लिखे सुसाइड नोट मे लिखी गयी है ।

एसपी ने किया घटनास्थल का दोरा
===========================
अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने आज सुबह घटनास्थल का दोरा किया ओर बारीकी से मोका मुआयना कर अपने अधिकारियों को निर्देश दिए .. अलीराजपुर लाइव को एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमाट॔म रिपोर्ट आते ही पुलिस मामले कि विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *