मुकेश सोनी @ डायरेक्टर झाबुआ-अलीराजपुर आगामी विधानसभा चुनाव के एलान के पहले जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी 27 अगस्त को आदिवासी बहुल झाबुआ & अलीराजपुर जिले के दौरे पर होंगे ; BJP जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे अलीराजपुर पहुँचकर रोड शो एवं मंचसभा को संबोधित करेंगे। 12.30 बजे अलीराजपुर से जोबट के लिए प्रस्थान करेंगे। 1.30 बजे जोबट पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। 3.30 बजे जोबट से उदयगढ़ होते हुए राणापुर पहुँचकर रथसभा को संबोधित करेंगे। 4.15 बजे राणापुर से पारा पहुँचकर रथसभा, 5 बजे पारा से झाबुआ पहुँचकर मंचसभा, 7 बजे झाबुआ से थांदला पहुँचकर मंचसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम झाबुआ में करेंगे। Post navigation सर्वधर्म के पंचायत भवन पर दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दो बाइक पर आये नकाबपोश लुटेरों ने बाइक सवार व्यापारी युवक को रोककर बंदूक अड़ाकर 60 हजार रुपए लूटे