भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल सर्वधर्म के लोगों ने दी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्राम पंचायत भवन पर सभी समाज वर्ग धर्म के लोग इकट्ठे हुए एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में पिटोल के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें भूपेंदंिसंह नायक, बालकृष्ण नागर, पिटोल सरपंच काना गुंडिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर आदि लोगों ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके राजनीतिक सफर साहित्यिक सफर और पत्रकारिता के ऊपर उनका जीवन कैसे जिए उसके ऊपर अपने विचार रखे। इसके पश्चात लबाना समाज के विधायक प्रतिनिधि जगदीश बडदवाल मित्र मंडल के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। वही इस कार्यक्रम में बोहरा समाज, प्रजापति समाज, पंचाल समाज, नागर समाज, लबाना समाज, आदिवासी बंधु एवं आसपास के पंचायतों के सरपंच समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों े पहुंचकर अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। Post navigation बारिश ने बेघर किया बेऔलाद वृद्ध दंपत्ति को, भरभराकर गिरा कच्चा मकान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जन आशीर्वाद मांगने 27 अगस्त को अलीराजपुर & झाबुआ के दौरे पर