झाबुआ से बुरहान बंगडवाला की रिपोर्ट झाबुआ जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटीखरड़ूबड़ी गांव में आज तडक़े 4 बजे मांगीलाल परमार उम्र 65 वर्ष का कच्चा मकान तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर पड़ा। जब मकान गिरा तब मांगीलाल परमार अपनी पत्नी के साथ घर पर सो रहा था। मकान गिरने की आवाज एवं मांगीलाल की पुकार सुनकर उसके पड़ोसी एवं रिश्तेदारों ने उसे संपत्ति बाहर सुरक्षित निकाला। हादसे में मांगीलाल को पैर एवं हाथ में हल्की खरोंच आई है। साथ ही उसकी पत्नी को भी कमर में हल्की चोट लगी है। घटना के कई घंटों बाद अभी तक मौके पर न तो कोई पटवारी पहुंचा है और न ही राजस्व विभाग का अन्य कोई जिम्मेदार। गौरतलब है कि इलाके में बीते 48 घंटों से हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जिसके चलते यह मकान जमींदोज हुआ। Post navigation असुंलित होकर निजी यात्री बस छोटी खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री हादसे में हुए जख्मी सर्वधर्म के पंचायत भवन पर दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि