नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
आज सुबह अलीराजपुप से बड़वानी जा रही निजी बस पंचोली बस लक्ष्मणी के पास चचरिया उम्दा ऊंडा खोदरा में अचानक असंतुलित होकर छोटी सी खाई में जा घुसी इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को 108 की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रवाना किया है। इस हादसे में सयरी पति भुवन उम्र 50 वर्ष निवासी गिराला, भुवन पिता रंगला उम्र 60 वर्ष निवासी गिराला, रमेश कुमरावत उम्र 48 वर्ष निवासी अलीराजपुर, संता पति रमेश निवासी अलीराजपुर, योगेश शंकर उम्र 30 वर्ष सेजा, खयाली पिता योगेश उम्र 30 वर्ष निवासी सेजा घायल हुए हैं। गौरतलब है कि इस घुमावदार मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके पूर्व भी मनावर नगर पालिका अध्यक्ष की भी यहीं पर एक सडक़ हादसे में मौत हो चुकी है। खंडवा बड़ौदा स्टेट हाइवे पर घुमावदार मोड़ अधिक है जिससे वाहन हादसे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *