सहयोग सेवा और जन सहभागिता के शब्द कट्ठीवाड़ा में सार्थक होते दिखाई देते है – विश्वकर्मा ==================== कट्ठीवाड़ा में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 3 स्कूल में 150 स्कूली बैग का वितरण ==================== कट्ठीवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों की अपनी एक तरह की विशिष्ट समस्याएं हैं। वे मौसम और परिस्थितियों से लड़ते हुए शिक्षा रूपी मशाल को थामे हुए हैं, जिनका उत्साहवर्धन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कट्ठीवाड़ा में सहयोग, सेवा और जनसहभागिता के शब्द अब अपने सार्थक अर्थों तक जाएं, ऐसा प्रयास करेंगे। उपरोक्त विचार बैंक ऑफ बड़ौदा कट्ठीवाड़ा के प्रबंधक पुनीत विश्वकर्मा ने स्कूली बच्चों को बैग वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उल्लेखनीय हैं, की बैंक ऑफ बड़ौदा की कट्ठीवाड़ा शाखा के प्रबंधक ओर स्थानीय स्टाफ के सहयोग के बालक प्राथमिक विद्यालय कट्ठीवाड़ा, कन्या माध्यमिक विद्यालय कट्ठीवाड़ा ओर प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम कट्ठीवाड़ा कुल तीन संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को स्कूली बैग वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। उसी तारतम्य में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ की ओर से योगेश धनोतिया, निरंजन कुमार, विजय कहार ईशान दुराफे, धनसिंह तोमर एवम कुमारी कावेरी बामनिया ने स्कूली बच्चों की तिलक लगाकर बस्ते चॉकलेट एव मिठाईयां भेंट किये। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शरद क्षीरसागर ने बैंक ऑफ बड़ौदा के स्कूली बैग वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कट्ठीवाड़ा विकासखण्ड की शैक्षिक प्रगति में जनसहयोग ओर सेवा समर्पण की दिशा में एक अभूतपूर्व प्रयास निरूपित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में मण्डल संयोजक अशोक बारिया, जनपद लेखपाल मावी, बीएसी श्री दुष्यंतसिंह जाधव, जितेंद्र चौहान, कैलाश बघेल, दुर्गा ब्राह्मणे, धनराज भिंडे, श्रीमती हुसैना बी, लीला मात्रे, कविता बारिया, संजय राठौड़, डॉली वास्कले उपस्थित थे। संचालन दिग्गविजयी सिंह मेवाल द्वारा किया गया। आभार लेखापाल कोरी द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation ओवरलोड जीप असंतुलित होकर पलटी, दो की मौत, 16 यात्री घायल अतिथि शिक्षकों ने किया बैठक का आयोजन