पियुष चन्देल अलीराजपुर मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा ने आवेदकों की समस्याएं और शिकायत संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवेदनकर्ताओं की समस्याएं सुनी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन सुनवाई में मंगलवार को अपर कलेक्टर वर्मा ने आवेदनकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक निर्देश दिए। कई आवेदनों का तो मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न मांग, शिकायत, और समस्याओं से जुडे 29 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अन्य आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण के निर्देश, संबंधित विभाग प्रमुख को दिए। जन सुनवाई में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे। Post navigation राजा कमलेंद्रसिंह ने फतेह क्लब ग्राउंड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया आवेदन आनंदम के तहत अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित