पियुष चंदेल, अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा की जनसुनवाई में अलीराजपुर के राजा कमलेंद्रसिंह ने एक आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि मेरे भाई स्व.महाराजा सुरेंद्रसिंह द्वारा उनके पैतृक एवं आधिपत्य का फतेह क्लब एवं क्रिकेट ग्राउंड (उत्तर दिशा का 549*11 फीट को छोडक़र) नगर पालिका अलीराजपुर को 28 अक्टूबर 1972 को अलीराजपुर की जनता की खेलकूद की सुविधा हेतु दान में दिया गया था, परंतु मेरे भाई स्व.महाराजा सुरेंद्रसिंह की भावनाओं के अनुसार फतेह क्लब में उसका न तो उपयोग हो रहा है। इसके विपरीत कुछ समय पूर्व नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा जिला पंचायत कार्यालय को किराये पर दिया गया था। कार्यालय द्वारा फतेह क्लब भवन को रिक्त किया जा चुका है। फतेह क्लब भवन में कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। साथ ही अवैध निर्माण तथा खुली भूमि पर रेत, गिट्टी आदि डाली जा रही है। इसी के साथ रात्रि में वाहनों का पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है, परंतु नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा आज तक इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया, और अब फतेह क्लब भवन खंडहर के रूप में तब्दील होता जा रहा है। आवेदन में महाराजा कमलेंद्रसिंह ने लिखा कि फतेह क्लब में जो अतिक्रमण हो रहा है, उसे तत्काल हटाया जाए, तथा मेरे भ्राता के द्वारा उनकी भावना के अनुरूप अलीराजपुर की जनता के लिए दान में दी गई फतेह क्लब एवं क्रिकेट ग्राउंड का सही उपयोग किया जाए। Post navigation घटिया विद्युत केबल डालने से प्रतिदिन टूटकर गिर रही सडक़ों पर, नागरिक परेशान अपर कलेक्टर वर्मा ने जनसुनवाई में 29 आवेदकों की समस्याएं सुन दिए निराकरण के निर्देश