आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

होज में डूबने से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम सेजावाड़ा की है। चौकी प्रभारी सेजावाड़ा दिलीप माली के अनुसार 5 वर्षीय प्रिंस पिता दिनेश अपने घर में खेल रहा था तभी खेलते खेलते वह होज के पास गया और उसमे गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ तब परिजन खेत में गए हुए थे। परिजन खेत से लौटे और प्रिंस को ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला। शाम करीब 5 बजे उसका शव होज में तैरता मिला। शव पीएम के लिए मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर लेकर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *