आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए दाहोद रैफर किया गया है। घायलों में एक बालक भी शामिल है। दुर्घटना शहर से करीब 3 किमी दूर ग्राम करेटी में सोमवार शाम करीब सवा 4 बजे हुई। पुलिस के अनुसार सचिन पिता बजेलाल बंजारा मोटरसाइकिल (यूपी 13 बीजे 4572) से जा रहा था। तभी सामने से मोटरसाइकिल (एमपी 69 एम 2236) पर आ रहे रंजीत पिता बहादुर डावर (22) निवासी माथना रुचलि फलिया से आमने-सामने टक्कर हो गई। रंजीत के पीछे संजय पिता सरदार (15) निवासी अमनकुआ झोतराडा बैठा था। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन को सिर में गंभीर चोट आई है। 108 एम्बुलेंस और एसआई अभयसिंह नायक की मदद से घायलों को आजाद नगर अस्पताल लाया गया। जहां से तीनों को दाहोद रैफर किया गया। Post navigation स्वतंत्रता आंदोलन के स्थानीय नायक बलिदानी के विषय पर हुआ कार्यक्रम 5 साल के बच्चे को परिजन ढूंढते रहे, होज में मिला शव