बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ आम्बुआ निवासी बजरंग दल के सदस्य दीपकसिंह परिहार के बड़े भाई जसवंतसिह परिहार 40 वर्ष का सोमवार की रात मे अचानक तबीयत खराब हुइ, जिन्हें उपचार के लिये सिविल अस्पताल अलीराजपुर रेफर किया गया, जहां पर इलाज के दौरान निधन हो गया जसवंतसिह मिलनसार, सरल स्वभाव के होकर धार्मिक प्रवृति के थे। आप जोबट में शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय हथनी पर दोपहर किया गया। इनके निधन पर राजेश खण्डेलवाल, कालु राठौड़, रमेश बघेल, विक्की माहेश्वरी, प्रवीण वर्मा, कृष्णकांत जायसवाल, संजय सिसौदिया, सैफी बोहरा, राकेश राठौड़, राजू सोलंकी, मयंक विश्वकर्मा आदि ने अंतिम यात्रा मे शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। Post navigation जिम्मेदारों के असंवेदनशील रवैये से राष्ट्रीय पक्षी पर मंडरा रहा खतरा नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने पर सुबह 9 से 6 बजे करवड़ क्षेत्र में विद्युत प्रदाय रहेगा बन्द