विजय मालवी, बड़ी खट्टाली विगत 3 माह से हो रही मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बैंक की सभी 406 शाखाओं में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के पांच ऋडी यो का सम्मान किया गया। जिन्होंने अपने ऋण खाते निर्धारित समयावधि में बंद कर दिए हैं। ऐसे ऋणों को बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। आयोजित कार्यक्रमों में ग्राहक और स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैंक के अध्यक्ष श्री एबी विजय कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बैंक ऋण कि समय पर अदायगी के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना है। समय पर ऋण चुकाने से बैंक ऋणी की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति बाधारहित है। तत्परतापूर्वक कर सकता है साथ ही अन्य जरूरतमंदों को भी ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। यह प्रथम अवसर है जब बैंक के समस्त कर्मचारियों ने पूरी उमंग और उत्साह के साथ व्यापक स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया भव्य है कि समाज के कमजोर वर्ग विशेष कर छोटे किसान मजदूरों किसानों विद्यार्थी और महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और निष्ठावान नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की गिनती देश के प्रमुख ग्रामीण बैंकों में होती है। बैंक को हाल ही के वर्षों में 23 राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका निर्वाह कर रहा है। सहायता समूह के गठन और उनके पोषण के लिए हर स्तर पर एक अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। बैंक ग्राहक को किया गया सम्मानित – दिलीप परवाल को अनिल मालानी, दिलीप कनेश को विजय मालवी, असफाक खत्री को जयेश मालानी, कंवरी बाई को मनोज परवाल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। Post navigation रोजगार सहायक मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा