हरीश राठौड़, पेटलावद ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक अपनी एक सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए है। पेटलावद ब्लाक के समस्त रोजगार सहायक काम बंद कर जनपद पंचायत पेटलावद के सामने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। इसी प्रकार पूरे जिले के सभी ब्लाकों में रोजगार सहायक हड़ताल पर चले गए है। पेटलावद में 60 रोजगार सहायक इस हड़ताल के समर्थन में धरने पर बैठे है। जिलाध्यक्ष भारतसिंह राठौड़ ने बताया कि जब तक हमारी नियमितिकरण की मांग नहीं मानी जाती है तब तक हम हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। क्योंकि हमारे द्वारा पंचायतों में इतना अधिक कार्य किया जाता है जिसके बावजूद भी हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए हमें नियमित करे तो ही हम काम पर लौटेंगे। Post navigation जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ की बैठक में बनाई रूपरेखा नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में मासिक बैठक का आयोजन