अलीराजपुर लाइव के लिये जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- आने वाली रामनवमी को देखते हुए हिन्दू संगठन द्वारा पूरे नगर को भगवामय कर दिया है।आज नववर्ष के अवसर पर हिन्दू समाज और ईसाई समाज के प्रमुख व्यक्तियो द्वारा चर्च के सामने भगवा ध्वज फहरा कर भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि आज दोनों समाज के द्वारा ध्वज फहराने से नगर में सौहार्द का माहौल बनेगा। वही ईसाई समाज के पास्टर इनामवेल ने सभी नगर वासियो को गुड़ीपड़वा और नववर्ष की बधाई दी और सभी धर्मों के त्योहारों को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। Post navigation अनाज व्यापारी के साथ मारपीट कर बाइक सवारों ने लूटा अज्ञात कारणों से लगी आग दो मंजिला मकान जलकर राख