अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट जोबट ग्राम खट्टाली के निवासी लक्ष्मीकांत मालाणी 42 वर्ष बाग से करीब 4:30 बजे अपनी पिकअप MP 09 GF 6191 मैं अनाज भरकर जोबट की ओर आ रहे थे कि जोबट और बाग के बीच में बाग थाना अंतर्गत लालघाटी के समीप अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल अड़ाकर व्यापारी को पिकअप से उतार कर पूल के नीचे ले जाकर 38000 व एक मोबाइल छीन कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक बाग पुलिस को सूचना दे दी गई है और घायल व्यापारी का इलाज जोबट स्वास्थ्य विभाग में चल रहा है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है घटना के वक्त व्यापारी के अलावा ड्राइवर व 5 वर्ष की एक छोटी बच्ची भी मौजूद थी। Post navigation पार्सल ट्रेन से वडोदरा जा रहे युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली रेत से भरा ट्रक स्कूल में जा घुसा, स्कूल का अवकाश होने से हादसा टला