झाबुआलाइव के लिए दाहोद  ब्यूरो चीफ राजेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

Mp थांदला रोड रेलवे स्टेशन स्टेशन से कोटा पार्सल में बैठकर पंचमहाल के डेरोल जा रहे 22 वर्षीय युवक का शव दाहोद रेटीया गाव के बीच 7 बंगले के पास रेलवे लाइन पर मिला 
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला रोड के पास खोखर खदान गांव के निवासी दिलीप कालू बेहरा नामक 22 वर्षीय युवक बीती रात थांदला रोड रेलवे स्टेशन बड़ौदा जा रही कोटा पार्सल में सवार होकर निकला था। रात्री के दौरान दाहोद रेटियां गांव के बीच सात बंगला के पास 538/ 18 रेलवे ट्रैक के साइट पर मृत हालत में पाया गया, जिसकी जानकारी दाहोद गुजरात रेलवे पुलिस थाने में मिलते ही गुजरात रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्राथमिक तहकीकात में पर किन्ही कारणों से चलती ट्रेन में से गिर जाने की वजह से इस युवक की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब में से अस्पताल की दवाइयां की पर्ची, थांदला रोड से डेरोल तक की टिकट बरामद हुई।बाद में गुजरात रेलवे पुलिस ने शव को पी. एम. करने के हेतु जिला सरकारी चिकित्सालय भेज कर एक्सीडेंट की धारा के तहत एफ़ आई आर दर्ज कर आगे की कार्रवाई हाथ में ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *