झाबुआ लाइव के लिये मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- महादेव की विशाल शाही सवारी ग्राम काकनवानी में निकाली जाएगी। इस मौके पर शशांक तिवारी द्वारा धमाकेदार DJ पर प्रस्तुति दी जाएगी। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी में13 फरवरी सुबह 9 बजे महादेवजी का अभिषेक, सुबह 11 बजे महादेव का भांग और मेवे से आकर्षक श्रंगार, शाम 4 बजे भांग प्रसादी वितरण जुलुश पश्चात महादेवजी की महाआरती, शाम 4 बजे से रात्री 9बजे तक महादेव का नगर भृमन विशाल लोकगीत एवं भजन गायक कलाकार भाई शशांकजी तिवारी द्वारा भव्य जुलुस में DJ के साथ धमाकेदार प्रस्तुति दी जायेगी, जिसमे महादेव का नगर मे भव्य जुलूस निकाला जायेगा इसके पश्चात साबूदाना खिचड़ी एव प्रसादी वितरण होगी। शिव मंदिर समिति एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल काकनवानी ने भक्तजनो से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैै। Post navigation टाटा मैजिक व बाइक की भिड़त में युवक के सिर के परखच्चे उड़े, कमजोर दिल इस लिंक को न खोले साईकिल सवार को बचाने में गड्ढे में उतरी बस, साइकल सवार का पांव टूटा