झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट=

भारतीय जनता युवा मोर्चा मदरानी मंडल की बैठक पिपलखुटा पद्मावती नदी के तट पर आयोजित की गई। जिसमें आने-वाले समय मे आयोजित मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता-परीक्षा और मंडल में कुल 33 पंचायत पर एक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के निर्देश दिए गए और मदरानी मंडल में 3 सेक्टर बनाये गए जिनमें रंभापुर, मदरानी, मांडली और उसमें सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई।रंभापुर में निलेश मोटा भाई सोनी को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। मदरानी में भगतसिंह को सेक्टर प्रभारी मांडली में हमीर कतीजा को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया ।आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की गई जिसमें मंडल के सभी दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद थे जिसमें मंडल अध्यक्ष हमीर कतीजा महामंत्री विवेक घोती, नीलेश मोटा भाई सोनी, भगतसिंह, संजय घोती, विस्वास जोशी, नयन पडियार, विनेश भूरिया कमल डामोर ,राहुल डामोर  ओर अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *