आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर शेखर आजाद उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व प्रधान पाठक भारतसिंह अजनार का शिक्षकीय व्यवसाय से 40 वर्षों की सेवा से सेवानिवृत पर विद्यालय स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। उत्कृष्ट विद्यालय के साथ-साथ भारतसिंह अजनार ने अविभाजित झाबुआ-आलीराजपूर जिले में निरतंर प्राथमिक शिक्षक, होस्टल अधीक्षक के पदों पर 40 वर्षों से अधिक सेवा दी जिसके चलते क्षेत्र के कई विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन होकर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में स्वयं का पुत्र डॉक्टर योगेश अजनार एमडी होकर झाबुआ सिविल हास्पिटल में सेवा दे रहे हैं। अजनार ने अपनी सेवानिवृत पर विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुवे कहा कि वे अपने सेवाकाल में अनुशासित रहकर हमेशा समय के पांबद व निष्पक्ष रहे जिसके चलते उन्होंने निर्बाध रहकर 40 वर्ष की सेवा पूर्ण की। उन्होंने अपने पारिवारिक संघर्ष के बारे में बताया।अजनार की सेवानिवृति पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह ने कहा कि विद्यालय को निरतंर अनुशासित ढंग से चलाने के लिए अजनार सर को हमेशा याद किया जाएगा। बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने प्रधान पाठक अजनार के संघर्ष को अनुठा बताया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सिराजुद्दीन शेख,शाहीद शेख,केशरसिंह बामनिया,डॉक्टर योगेश अजनार,वसुंधरा वाणी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार माॅडल स्कूल के पूर्व प्राचार्य व शिक्षक महेंद्र गोयल ने माना। Post navigation जयस ने पुलिस कर्मियों की ग्रेड-पे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन अलीराजपुर जिले में कोरोना संक्रमित की फेरहिस्त में 34 ओर नाम हुए शामिल, सर्वाधिक जोबट में 17 लोग पॉजिटिव