आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पुलिस विभाग की कई मागें जिनमे ग्रेड पे 1900 रु, से बढा कर 2400 रु, करने सहित 6 मागों के समर्थन में जय आदिवासी युवा शक्ति-सगंठन भाबरा ने आज चन्द्रशेखर आजाद नगर के तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा को मुख्यमंत्री के नाम का ग्यापन सौपा जिसमे कहा गया है। कि पुलिस जनता की सेवा के लिये 24 घण्टे उपल्बध रहता है। लेकिन उनका वेतन बहुत कम है। महंगाई के दौर में परिवार चलाने मे बहुत दिक्कत का सामना करना पडता हैं। ईसलिये उक्त मागें जल्दी पुरी करने हेतु जयस सगंठन ने ग्यापन के माध्यम से पुलिस की मागें का समर्थन किया है। जयस की और से रविन्द्र वाखला, अजय डावर,झेतराभाई, अजय बामनिया, भव्य बामनिया,भारत हिहोर, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation तहसील पेंशनर संघ ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 40 वर्षों की शिक्षकीय सेवा से भारतसिंह अजनार की सेवानिवृति पर स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई