पारा पारा प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार रात्रि चन्द्रग्रहण के समय होगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप श्रावण के पावन पवित्र मास में चल रहे श्री रामचरित मानस के मास परायण के पाठ के पश्चात रात्रि 9:00 से 1:00 बजे तक चन्द्रग्रहण के समय मे महा मृत्युंजय मन्त्र का जाप होगा पण्डित संजय शर्मा जी ने बताया कि श्रावण मास तो शिव जी को विशेष प्रिय है इस माह में शिव पूजा और महामृत्युंजय मंत्र जप का बहुत लाभ मिलता है ऐसे में बहुत दुर्लभ संयोग बन रहा है जो इस तरह है श्रावण मास का पांचवा सोमवार पूर्णिमा और चन्द्रग्रहण इस संयोग में शिव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के जाप का फल लाख गुना बढ़कर मिलता और सभी प्रकार के ग्रह दोष तथा रोग ,शोक और हर प्रकार के दुखों का नाश होता है श्रावण के पांचवें सोमवार दिनांक 07-08-2017 को रक्षाबंधन के साथ चन्द्रग्रहण का भी योग है।इस विशेष संयोग में राखी का त्योहार मनाने के लिये कुछ सावधानी और महूर्त भी हम आपको बतारहे है रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 11:06 तक है। ग्रहण का सूतक दोपहर 01:44 पर लगेगा तथा शुद्ध रात्रि को 12:43 पर होगा । इसलिए सोण जिमाणा और रक्षाबंधन का कार्य 11:07 से 01:43 के बीच करना अति शुभ रहेगा । Post navigation विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बैठक संपन्न प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार रात्रि चन्द्रग्रहण के समय होगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप