पेटलावद। 30 अप्रैल को ग्राम पंचायत सारंगी में मोबाईल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायीक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनिल कुमार चौहान के द्वारा बताया गया की मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेचा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायधीश वीसी मलैया द्वारा जारी आदेश के अनुसार शनिवार को चलित मोबाईल लोक अदालत का आयोजन ग्राम पंचायत सारंगी में किया जा रहा है। जिसमें इस क्षेत्र के रहवासीयों के पेटलावद न्यायलय में चल रहे प्रकरणों का निराकरण एवं सुनवाई न्यायलय के द्वारा ग्राम पंचायत सारंगी में की जाएगी। इस हेतु ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को पत्र जारी किया गया है। क्षेत्र के सभी पक्षकारों एवं उनके अभिभाषकों को इस मोबाईल लोक अदालत में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण करने व शासन की सुविधाओं का लाभ लेने के उदेश्य से अभिभाषक संघ पेटलावद को भी सुचना पत्र जारी किया गया है। Post navigation हार्दिक पटेल की रिहाई के लिए पाटीदार समाज ने सौंपा ज्ञापन कलेक्टर ने ग्रामों का किया निरीक्षण