रितेश गुप्ता, थांदला संतराम मंदिर नडियाद द्वारा पूज्य महंत रामदासजी महाराज के आशीर्वाद से स्व. मंगलादेवी चांदमल पावेचा की स्मृति में प्रथम सर्वरोग एवं नेत्ररोग निदान शिविर का आयोजन स्थानीय महावीर भवन में जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में रविवार को आयोजित किया गया था। मोतियाबिंद के रोगियों को नि:शुल्क उपचार हेतु संतराम मंदीर नडियाद ले जाने हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध करवा कर भेजा गया। जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य भरत भंसाली व जैन सोश्यल ग्रुप के हितेश अमित शाह ने बताया 28 मरीजों को संतराम मंदिर के सहयोग से नडियाद ऑपरेशन हेतु भेजा गया जहां का सम्पूर्ण खर्च संतराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा दिया जाएगा। अवसर पर जैन सोश्यल गु्रप के संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त श्रीमाल, सदस्य अमित शाहजी, संदीप शाहजी, प्रदीप जैन झांसी वाले, चचंल भंडारी, प्रमोद पावेचा, नितेश शाहजी, मनोज जैन, अंकित जैन, प्रवीण मेहता, प्रदीप गादिया समेत समस्त सदस्य उपस्थित थे। Post navigation बैंक ऑफ बड़ौदा देवीगढ़ शाखा के एटीएम का किया शुभारंभ साध्वी निखिलशीलाजी के सानिध्य में शनिवार को मनाया जाएगा ‘पक्खी पर्व’