रितेश गुप्ता, थांदला आचायउमेशमुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनि की आाज्ञानुवर्तिनी पुण्य पूज्य साध्वी पुण्यशीलाजी की सुशिष्या साध्वी निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी, दीप्तिजी ठाणा-4 स्थानीय दौलत भवन महिला स्थानक पर विराजित है। साध्वी मण्डल के सानिध्य में यहां प्रतिदिन सुबह राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना, दोपहर में ज्ञान चर्चा, स्वाध्याय, शाम को देवसी प्रतिक्रमण सहित अन्य धार्मिक आराधनाएं हो रही है इसमें बडी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है। श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र घोडावत एवं सचिव प्रदीप गादिया ने बताया किसाध्वी मण्डल के सानिध्य में 22 दिसम्बर शनिवार को पक्खी पर्व जप-तप त्याग -तपस्या और विविध धार्मिक आराधनाओं के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर साध्वी निखिलशीलाजी और साध्वी मण्डल के व्याख्यान सुबह 9 से 10 बजे तक स्थानीय पौषध भवन पर होगें । दोपहर को नवकार महामंत्र के जाप भी होगें। शाम को 5.50 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण प्रारंभ होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पोषध भवन पर और श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर होगा। सामूहिक पारणे रविवार को पक्खी पर्व के प्रसंग पर होने वाले सामूहिक उपवास आदि समस्त तपाराधना करने वाले समस्त तपस्वियों के सामूहिक पारणे रविवार को स्थानीय महावीर भवन पर होगें। पारणे करवाने का लाभ बुद्धिलाल काकरिया परिवार ने लिया है। पारणे के पहले पोषध भवन पर नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप होगें। साध्वी मण्डल के सानिध्य में बुधवार को मौन ग्यारस का पर्व जप-तप, त्याग-तपस्या से मनाया गया । इस प्रसंग पर श्रावक- श्राविकाओं ने विविध आराधना की। Post navigation 28 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए नडियाद किया रवाना पांच दिवसीय पतंजलि योगपीठ हरिद्वार रोगों से बचने के लिए ग्रामीण कर रहे योगा