झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहानुद्दीन की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी के नौगांवा मंडल की बैठक ग्राम नरसिंहपुरा में शुक्रवार को एक दिवसीय बैठक मंडल अध्यक्ष रूपसिंग बारिया के निवास पर हुई। बैठक में रूपरेखा बनाई की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर 13 से 20 फरवरी तक सात दिवसीय महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नौगांवा मंडल में 28 ग्राम पंचायत व 51 बूथ पर पंचायत प्रभारी मनोनीत किए गए व शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य प्रभारियों को विधायक कलसिंह भाबर ने सामाग्री वितरण की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष का स्टीकर व कॅलेंडर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं की जानकारी स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ प्रभारियों की बैठक कर फलिये-फलिये घर-घर जाकर जागरूकता लाना है। मंडल अध्यक्ष रूपसिंग बारिया, मंडल प्रभारी सुनीत भूरिया, मूलचंद बामनिया, सेक्टर प्रभारी बहादुरसिंह भाबर, अशोक बसेर, संजय मेड़ा, मडिया गरवाल, जवला भूरा, बाबू देवीगढ़, जवसिंंह परमार, लालचंद देवल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *