रितेश गुप्ता, थांदला आचार्य श्री नानालालजी मसा की 100वीं जन्म शताब्दी पर अनन्य प्रवास यात्रा थांदला पहुंची। यात्रा में आचार्य श्री के विराट जीवन चरित्र को संघ के बीच तेजकुमार तातेड़ ने संबोधित किया। आचार्य श्री ओर संघ की विभिन्न जानकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रांका ने प्रदान की। कार्यक्रम को सुमित बोथरा रायपुर, नीरज वोहरा इंदौर, पुष्पा बरडिया रतलाम ने भी यात्रा के उद्देश्य सभी को बताए। जिसमे त्याग, तप और सामाजिक सुधार के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संचालन मनोज वोहरा बिरमावल ने किया। इस मौके पर थांदला गौरव आचार्य जवाहरलालमसा के सांसारिक परिजन राजेश कुवाड़, कमलेश कुवाड़ का सम्मान किया गया। साथ ही क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया का शॉल माला से केंद्रीय पदाधिकारी ने स्वागत किया। उसके बाद महावीर भवन पर श्वेताम्बर संघ का स्वामी वात्सल्य अनन्य महोत्सव परिवार थांदला की ओर से किया गया। इस अवसर पर थांदला श्रीसंघ के गेंदालाल शाहजी, नगीन शाहजी, रमेश चौधरी, प्रदीप गादिया, महेश शाहजी, पीयूष कवाड़ आदि उपस्थित थे। ) Post navigation पंख होने से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है एसपी विनीत जैन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य को लेकर इंजीनियर अरूण मित्तल पहुंचे शहर, नागरिकों ने किया स्वागत