झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
अभिव्यक्ति मंच पुलिस लाइन हॉल में जिला पुलिस विभाग व यातायात विभाग के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम  का प्रारंभ अतिथि कृष्ण सोनी व निर्णायक कांता पाठक, उषा जैन व संयोजक भारती सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना निहाली चौहान ने गाई। कार्यक्रम में 25 बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रथम  इशिता खेड़े, द्वितीय  राजवीर त्रिवेदी, तृतीय हितेषी सोनी एवं प्रोत्साहन पुरस्कार गोर्वी सावलानी, गीतांजलि वर्मा, शुभम रावल को मिला। संयोजक भारती सोनी के अनुसार अगले सप्ताह होने वाले अभिव्यक्ति मंच की पर पुन: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और इसके पंजीयन के लिए विपुल पांचाल, प्रकाश चौहान व भारती सोनी से संपर्क करे। कार्यक्रम का संचालन विपुल पांचाल ने किया एवं आभार प्रकाश चौहान ने माना। पुरस्कार कल्याणपुरा थाना प्रभारी कौशल्या चौहान द्वारा प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *