लोकेंद्र चाणोदिया Live बामनिया (झाबुआ) – लोकेन्द्र चाणोदिया रेल्वे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अहम रतलाम रेल मंडल मुख्यालय से होकर निकलने वाली करीब 12 यात्री ट्रेने आगामी 2 जुलाई से 15 जुलाई तक नहीं चलेगी। एेसा मेरठ कैंट-दौराला व दिल्ली- मेरठ कैंट-सराहनपुर खंड में दोहरीकरण कार्य होने से होगा। जिसमे रतलाम बामनिया ,मेघनगर,दाहोद से गुजरने वाला 19019 देहरादून एक्स. बांद्रा हरिद्वार दिनांक 02/07/17 से 14/07/17 तक नही चलेगा ! एव 19020 देहरादून एक्स. हरिद्वार बांद्रा दिनांक 04/07/17 से 16/07/17 तक नही चलेगी ! मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके जयंत ने बताया कि 2 जुलाई से 15 जुलाई तक मुंबई व इंदौर सहित हरिद्वार से चलने वाली यात्री ट्रेनों को निरस्त किया है। इससे रतलाम के यात्री भी प्रभावित होंगे ! यात्रियों को होगी खासी परेशानी यह यात्री गाड़िया भी रहेगी निरस्त – 19019/29019 बांद्रा हरिद्वार ट्रेन- 2 से 14 जुलाई तक। – 19020/29020 हरिद्वार बांद्रा ट्रेन- 4 से 16 जुलाई तक। – 14310 देहरादुन उज्जैन ट्रेन- 4 से 12 जुलाई तक। – 14309 उज्जैन देहरादुन ट्रेन- 5 से 13 जुलाई तक। – 14318 देहरादुन इंदौर ट्रेन- 7 से 14 जुलाई तक। – 14317 इंदौर देहरादुन ट्रेन- 8 से 15 जुलाई तक। – 19325 इंदौर अमृतसर ट्रेन- 4 से 11 जुलाई तक। – 19326 अमृतसर इंदौर ट्रेन- 5 जुलाई से 12 जुलाई तक। – 12911 वलसाड हरिद्वार ट्रेन- 4 से 11 जुलाई तक। – 12912 हरिद्वार वलसाड ट्रेन- 5 से 12 जुलाई तक। – 22917 बांद्रा हरिद्वार ट्रेन- 5 से 12 जुलाई तक। – 22918 हरिद्वार बांद्रा ट्रेन- 6 से 13 जुलाई तक। Post navigation कोतवाली पुलिस ने रोहिदास माग॔ से पकड़ा सट्टा ; सटोरिया गिरफ्तार 25 बच्चों ने दी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी अभिव्यक्ति की शानदार प्रस्तुति